भदई अमावस्या पर गंगा में आस्था की डुबकी, स्नान-दान से कमाया पुण्य
स्वदेशी टाइम्स, कानपुर : भदई अमावस्या के अवसर पर नजफगढ़, ड्योढ़ी और डोमनपुर गंगा घाटों पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। यहां लोगों ने आस्था की डुबकी लगाई और पूजा-अर्चना की।
कानपुर में भदई अमावस्या के पावन पर्व पर सरसौल ब्लॉक के नजफगढ़, ड्योढ़ी घाट और डोमनपुर गंगा घाटों पर शनिवार सुबह से ही श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। लोगों ने गंगा में आस्था की डुबकी लगाकर प्राचीन शिव मंदिरों में पूजा-अर्चना की। इस अवसर पर घाटों पर भारी भीड़ देखने को मिली।
