चाचा या चंडाल? मामूली विवाद में भतीजे की कर दी हत्या

Spread the love

स्वदेशी टाइम्स, जौनपुर: एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. जहां एक युवक ने लाठी से हमलाकर अपने भतीजे को मौत की नींद सुला दी. खूनीवारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया. घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और परिजनों की शिकायत पर 4 लोगों को हिरासत में लिया है, जिनसे पूछताछ की जा रही है.

बता दें कि घटना चंदवक क्षेत्र के छोटी चिट्को राजभर बस्ती की है. रामदयाल राजभर ने देर रात अपने भतीजे 32 वर्षीय राजकुमार पुत्र लोचन राजभर को गुस्से में खाना खाने के लिए बुलाया. जिसे लेकर दोनों के बीच विवाद शुरू हो गया. बात बढ़ी तो दोनों के बीच शुरू हुई कहासुनी मारपीट में बदल गई. इस दौरान चाचा ने घर में रखी लाठी से भतीजे पर हमला कर दिया, जिससे राजकुमार की मौके पर ही मौत हो गई. घटना के बाद आरोपी फरार हो गया.

वहीं सूचना मिलते ही क्षेत्राधिकारी केराकत अजीत कुमार रजत और थानाध्यक्ष चंदवक सत्यप्रकाश सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे, लेकिन ग्रामीण शव को कब्जे में देने से इंकार करते हुए आरोपी की गिरफ्तारी की मांग पर अड़े रहे. क्षेत्राधिकारी ने बताया 4 लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है. लोगों को समझाकर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *