नवजात की संदिग्ध मौत पर पिता की गुहार: झोले में शव लेकर पहुंचे डीएम कार्यालय
स्वदेशी टाइम्स, लखीमपुर खीरी : उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी से दिल झकझोर देने वाला मामला सामने आया है। थैले में नवजात बेटे का शव लेकर एक युवक डीएम कार्यालय पहुंचा। उसने इंसाफ की गुहार लगाई। कहा कि मेरे बच्चे को जिंदा कर दो या दोषियों पर कार्रवाई करो।
लखीमपुर खीरी में निजी अस्पताल के लापरवाह रवैये ने एक नवजात बच्चे की जान ले ली। नवजात का शव झोले में रखकर पिता शुक्रवार दोपहर डीएम कार्यालय पहुंचा तो खलबली मच गई। इसके बाद मामले का संज्ञान लेते हुए सीएमओ संतोष गुप्ता ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच पड़ताल की।
