उत्तरकाशी हादसा: हेलिकॉप्टर क्रैश के बाद केदारनाथ में हेली सेवा पर लगा दी रोक |

Spread the love

स्वदेशी टाइम्स, उत्तरकाशी:उत्तराखंड के उत्तरकाशी में आज सुबह हेलिकॉप्टर क्रैश हुआ है। जिसमें 6 लोगों की जान चली गई है। इस घटना के बाद केदारनाथ हेली सेवा पर रोक लगाई गई है। जिसमें यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।

मिली जानकारी के अनुसार गुप्तकाशी, सिरसी और फाटा से केदारनाथ के लिए हेली सेवा रोक दी गई है। दरअसल, उत्तरकाशी के गंगनानी से आगे एक हेलिकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया है। हादसे में पायलट समेत 6 लोगों की मौत हुई है। जबकि 1 के घायल होने की सूचना है। इस घटना के बाद तुरंत केदारनाथ के लिए हेली सेवा पर रोक लगी है। यूकाडा के अपर कार्यकारी अधिकारी, दयानंद सरस्वती की ओर से यह जानकारी दी गई।

बता दें कि एयरोट्रांस कंपनी के हेलिकॉप्टर ने आज सुबह सहस्त्रधारा हेलीपैड से हर्षिल के लिए उड़ान भरी थी। गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर गंगनानी के पास पहुंचते ही हेलिकॉप्टर क्रैश हो गया। इस घटना के बाद केदारनाथ हेली सेवा पर रो क लगा दी गई है। जिसमें कई यात्री अब पैदल ही यात्रा पर निकल पड़े हैं।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *