यूपी बोर्ड 10वीं-12वीं का रिजल्ट 23 अप्रैल को शाम 4 बजे घोषित होगा

यूपी बोर्ड 10वीं-12वीं का रिजल्ट

स्वदेशी टाइम्स, यूपी बोर्ड : उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (यूपी बोर्ड) के 10वीं और 12वीं कक्षा के परिणाम 23 अप्रैल को शाम 4 बजे घोषित किए जाएंगे। इसकी पुष्टि बोर्ड के सचिव भगवती सिंह ने की है।

इस वर्ष करीब 52.30 लाख छात्रों ने बोर्ड परीक्षाओं के लिए पंजीकरण कराया था। इनमें हाईस्कूल (10वीं) के लगभग 27.51 लाख छात्र-छात्राएं शामिल हैं, जबकि इंटरमीडिएट (12वीं) में लगभग 24.79 लाख विद्यार्थी पंजीकृत हैं।

बोर्ड परिणाम जारी करते समय टॉपर्स की सूची भी प्रकाशित करेगा और 12वीं के परिणाम स्ट्रीमवार (आर्ट्स, साइंस और कॉमर्स) अलग-अलग घोषित किए जाएंगे। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों को सम्मानित भी किया जाएगा।

मूल्यांकन प्रक्रिया 4 अप्रैल को पूरी हो गई थी, जिसमें लगभग 1.10 लाख परीक्षकों ने करीब 2.75 करोड़ उत्तर पुस्तिकाओं की जांच 254 केंद्रों पर की। यह कार्य 18 मार्च से शुरू होकर 4 अप्रैल तक चला।

इस दौरान कुछ केंद्रों पर अनियमितताओं के मामले भी सामने आए, जिसके बाद बोर्ड ने सख्त निर्देश जारी किए थे कि जिन उत्तर पुस्तिकाओं में अनुचित सामग्री पाई जाएगी, उनकी जांच नहीं की जाएगी।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *