मिर्जापुर हादसा: तेज रफ्तार और ब्रेक फेल ने ली 11 जिंदगियां

मिर्जापुर हादसा

स्वदेशी टाइम्स, मिर्जापुर हादसा: मिर्जापुर के ड्रमंडगंज घाटी इलाके में बुधवार देर रात एक भीषण सड़क हादसे ने पूरे क्षेत्र को दहला दिया। ट्रेलर का ब्रेक फेल होने के बाद वह बेकाबू हो गया और एक के बाद एक कई वाहनों से टकरा गया।

पहले ट्रेलर ने स्विफ्ट कार को रौंदा, फिर एक ट्रक से भिड़ गया। इसी बीच पीछे से आ रही बोलेरो भी ट्रेलर से टकरा गई और जोरदार धमाके के साथ उसमें आग लग गई। आग इतनी भयानक थी कि बोलेरो सवार नौ लोग मौके पर ही जिंदा जल गए।

बोलेरो में एक परिवार मैहर से बच्चे के मुंडन संस्कार के बाद घर लौट रहा था, लेकिन रास्ते में यह दर्दनाक हादसा हो गया। कुल मिलाकर इस दुर्घटना में 11 लोगों की मौत हो गई, जिनमें एक कार सवार युवक और एक ट्रक खलासी भी शामिल हैं।

घटना के बाद स्थानीय लोगों ने बचाव की कोशिश की, लेकिन आग की लपटों ने किसी को पास नहीं जाने दिया। प्रशासन और फायर ब्रिगेड देर से मौके पर पहुंचे, जिससे नाराजगी भी देखने को मिली।

पुलिस ने सभी वाहनों की पहचान कर ली है और मृतकों की शिनाख्त की प्रक्रिया जारी है। वहीं प्रधानमंत्री ने शोक व्यक्त करते हुए मुआवजे की घोषणा की है।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *