रामगोपाल यादव ने एग्जिट पोल के आंकड़ों को बताया गलत; बताया यूपी में कितनी सीटें जीतेगा सपा-कांग्रेस गठबंधन

Spread the love
स्वदेशीटाइम्स, फिरोजाबाद। Samajwadi Party leader Ram Gopal Yadav : सपा के राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव प्रो. रामगोपाल यादव सोमवार को जिले में आए। पार्टी कार्यालय पर आयोजित पत्रकार वार्ता में उन्होंने कहा कि मतगणना को लेकर दिखाए जा रहे एक्जिट पोल पूरी तरह गलत हैं। इससे सपा व गठबंधन के कार्यकर्ताओं को हतोत्साहित करने का प्रयास किया जा रहा है।

यूपी में गठबंधन को 60 सीटें

आइएनडीआइए गठबंधन प्रदेश में कम से कम 60 सीटें जीतेगा। उन्होंने कहा कि भाजपा नेताओं द्वारा प्रशासन पर दबाव डालने का प्रयास किया जा रहा है। हालांकि जिला प्रशासन चुनाव में निष्पक्ष ही रहता है। चुनाव में गड़बड़ी करने वाले अधिकारी पहले ही हट चुके हैं। मतगणना में भी कोई गड़बड़ी करेगा तो उसके लिए प्रशासन पूरी तरह जिम्मेदार होगा।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *