कानपुर लोकसभा सीट पर करीबी मुकाबले में भाजपा या कांग्रेस किसने दर्ज की जीत? यहां पढ़ें नतीजे
नई दिल्ली। (Kanpur Lok Sabha Election Result) कानपुर लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी रमेश अवस्थी ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी कांग्रेस के आलोक मिश्रा को हराकर जीत दर्ज कर ली है। कानपुर में एक बार फिर भगवा परचम लहराने पर भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है, वहीं कांग्रेस-सपा कार्यकर्ताओं के चेहरे पर मायूसी दिखी।
बता दें 20 वें राउंड में कांग्रेस प्रत्याशी आलोक मिश्रा को 345229 वोट मिले, तो भाजपा प्रत्याशी रमेश अवस्थी को 362916 वोट मिले। वहीं बसपा प्रत्याशी को महज 9267 वोट ही मिले।
