पिता की चिता को आग देने के बाद जवान बेटे की मौत, मंजर देख मां चली गई सदमे में- मामा ने बताई पूरी आपबीती
उन्नाव : सेवानिवृत्त शिक्षा विभाग के कर्मचारी की अचानक हालत बिगड़ने के बाद मौत हो गई। अंतिम संस्कार के लिए स्वजन शव को घाट पर ले गए। वहां पुत्र ने पिता को मुखाग्नि दी ही थी तभी उसकी अचानक तबियत खराब हो गई। स्वजन उसे लखनऊ के ट्रामा सेंटर ले गए वहा उसकी भी माैत हो गई।पहले पति फिर बेटे की मौत से मां समेत अन्य स्वजन का हाल बेहाल है।
राजकीय इंटर कालेज चमरौली से सेवानिवृत्त हुए कर्मचारी पद्यमनाथ त्रिवेदी पत्नी आशा और इकलौते बेटे शोभित त्रिवेदी के साथ लोकनगर में रहते थे। 31 मई की रात पद्यमनाथ को अचानक घबराहट हुई तो पत्नी आशा और पुत्र शोभित उन्हें जिला अस्पताल ले गए। वहां उन्हें भर्ती किया गया। चेस्ट फिजीशियन डा. शोभित अग्निहोत्री ने ब्रेन स्ट्रोक की संभावना जता स्वजन को एलएलआर कानपुर ले जाने की सलाह दी।
