डोली उत्‍तराखंड की धरती, चंपावत से पंचेश्वर तक महसूस हुए भूकंप के झटके

Spread the love

स्वदेशीटाइम्स, चंपावत:  बागेश्वर में पोथिंग के निकट आए भूकंप के झटके कुछ लोगों ने सीमांत चंपावत व लोहाघाट तक महसूस किए। अपराह्न 12:14 बजे आया 2.8 मैग्नीट्यूट का भूकंप चार से छह सेकेंड तक रहा।

हिमालय की ऊंची चोटियों पर हुआ हिमपात

पिथौरागढ़/ मुनस्यारी: शुक्रवार की रात्रि को जिला मुख्यालय सहित जिले के विभिन्न स्थानों पर तेज गरज के साथ वर्षा हुई । वहीं मुनस्यारी सहित उच्च हिमालय में तेज गरज के साथ वर्षा हुई। उच्च हिमालय में हिमपात हुआ। वर्षा के चलते गोरी नदी का जलस्तर बढ़ा हुआ है। बीते दिनों तक सीमांत में सूखे के आसार बने थे।

बीते दो तीन दिनों से मौसम में आए परिवर्तन से राहत मिली है। सबसे अधिक राहत वन विभाग को मिली है। जिले भर के सभी जंगलों में लगी आग बुझ चुकी है। वहीं शुक्रवार की रात्रि तो जिला मुख्यालय में भी तेज गरज के साथ हुई।

वहीं मुनस्यारी से मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार की रात्रि मुनस्यारी क्षेत्र में भी तेज गरज के साथ वर्षा हुई । इस दौरान उच्च हिमालय में भी हिमपात और वर्षा हुई। जिसके चलते गोरी नदी का जलस्तर बढ़ा हुआ है। गोरी नदी के जल का रंग बदल चुका है। एक दिन पूर्व तक नीली नजर आ रही गोरी नदी मटमैली नजर आ रही है। जिले में किसी तरह के नुकसान की सूचना नहीं है।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *