राजनीतिक जुबानी जंग: खेसारी को ‘नचनिया’ कहे जाने पर रोहिणी ने उठाया कलाकारों के सम्मान का मुद्दा |
स्वदेशी टाइम्स, पटना ‘नचनिया विवाद’ पर रोहिणी आचार्य ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने भाजपा में मौजूद अभिनेता-अभिनेत्रियों के नाम गिनाएं और सम्राट चौधरी से पूछा कि क्या यह लोग नचनियां नहीं हैं?
बिहार विधानसभा चुनाव में महागठबंधन और राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के नेता एक दूसरे को को भला बुरा करने कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। छपरा से राष्ट्रीय जनता दल के प्रत्याशी और भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल यादव को भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी द्वारा ‘नचनिया’ कहने के मामले पर सियासत गरमा गई है। अब राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने इस मामले को लेकर भाजपा नेताओं पर हमला बोला है।
20 साल में इन लोगों ने कोई काम नहीं किया
रोहिणी आचार्य ने कहा कि जितने भी हमारे कलाकार लोग हैं, उनकी कई अच्छी-अच्छी फिल्में बन रही है। भारत के विकास में उनका भी योगदानहै। लेकिन, जो भाजपा में चले गए वह अच्छे हो गए। भाजपा वाले कलाकारों को नचनिया बोलकर जलील करते हैं। उनकी पार्टी में भी तो कई कलाकार हैं लेकिन, उन्हें नचनिया क्यों नहीं बोलते हैं। भाजपा में कोई आ नहीं रहा है। इसलिए इस तरह के आप शब्दों का प्रयोग कर रहे हैं। 20 साल में उन्होंने कोई काम नहीं किया है। इसलिए कभी जंगलराज तो कभी नचनिया शब्द का इस्तेमाल कर लोगों को भरमाने का काम करते हैं। बिहार की जनता ने इस बार मन बना लिया है कि इन लोगों को करारा जवाब देगी।