अखिलेश यादव का भाजपा पर तंज, पदयात्रा को लेकर कसा व्यंग्य

अखिलेश यादव

स्वदेशी टाइम्स, अखिलेश यादव : लखनऊ में मंगलवार को सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने सरकार पर निशाना साधते हुए भाजपा की पदयात्रा पर तंज कसा। उन्होंने कहा कि इतनी तेज धूप में बिना चश्मा लगाए पदयात्रा करना पहली बार देखने को मिला है। साथ ही उन्होंने व्यंग्य करते हुए कहा कि यह पहली सरकार है जो शायद अपने ही “निष्कासन” यानी विपक्ष में जाने की तैयारी अभी से मेहनत करके कर रही है।

अखिलेश यादव ने यह भी कहा कि एक समय एक चाय बेचने वाले की दुकान को लेकर काफी चर्चा हुई थी, लेकिन अब हालात ऐसे हैं कि रोजगार के अवसर बढ़ाने के बजाय उसे भी बंद करा दिया गया। उन्होंने तंज किया कि जो व्यक्ति अपनी चाय को बेहतर बताता था, शायद वही बात कुछ लोगों को पसंद नहीं आई।

महिला आरक्षण बिल को लेकर उन्होंने दावा किया कि यह पहले ही पास हो चुका है, लेकिन इस बार सरकार की नीयत पर सवाल उठे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ लोगों के छिपे हुए एजेंडे कामयाब नहीं हो पाए और समाज में आरक्षण से पहले सुरक्षा की जरूरत है।

इसके अलावा, उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के एक बयान का जिक्र करते हुए उस पर भी व्यंग्य किया और कहा कि सरकार बार-बार गलत तथ्यों को दोहराती है। अखिलेश यादव ने मांग की कि सदन में सरकार स्पष्ट करे कि महिला आरक्षण बिल की वास्तविक स्थिति क्या है।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *