मौलवी की पिटाई से डरी किशोरी ने नवजात को छिपाया, मासूम की दम घुटने से गई जान

Spread the love

स्वदेशी टाइम्स, बागपत : टांडा गांव के मदरसे में मौलवी ने किशोरी को एक सप्ताह पहले पीट दिया था। इसी से क्षुब्ध होकर किशोरी ने मौलवी के रिश्तेदार के बेटे को बेड में बंद कर दिया। पुलिस ने किशोरी को हिरासत में ले लिया है।

छपरौली के टांडा गांव स्थित मदरसे में पढ़ने वाली किशोरी को मौलवी ने पीटा तो उसने मौलवी के रिश्तेदार के बेटे को बेड में छिपा दिया। दम घुटने से बच्चे की मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी किशोरी को हिरासत में ले लिया है।

बताया गया कि मौलवी ने सबक याद न करने पर एक सप्ताह पहले किशोरी की पिटाई की थी। इससे क्षुब्ध होकर किशोरी ने मौलवी के रिश्तेदार शहजाद के 11 माह के बेटे दलहा को शनिवार को बेड में छिपा दिया। दम घुटने से दलहा की मौत हो गई। रविवार को मौलवी के कमरे में रखे बेड से बच्चे का शव बरामद किया गया।
यह पूरी घटना मदरसे में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। पुलिस किशोरी को पकड़कर थाने ले गई और सीसीटीवी कैमरे की फुटेज कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। पूछताछ में किशोरी ने बताया कि मौलवी ने उसकी पिटाई कर दी थी। इसी बात से गुस्सा होकर उसने बच्चे को बेड में छिपा दिया था। पुलिस पूरी घटना की जांच पड़ताल में जुट गई है।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *