अवैध संबंध के आरोप और कर्ज के बोझ में दबे व्यक्ति ने की आत्महत्या

Spread the love

स्वदेशी टाइम्स, वाराणसी: युवक के फंदा लगाने की सूचना मिलते ही माैके पर सारनाथ थाने की पुलिस भी पहुंच गई। आसपास के लोगों से जानकारी लेने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। उसके बड़े भाई ने दूसरी महिला से संबंध का आरोप लगाया है।

सारनाथ के हवेलिया गांव में एक व्यक्ति ने अपने घर की छत पर गाटर के हुक से लूंगी का फंदा बना आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

मृतक के बड़े भाई राजेंद्र मौर्या ने बताया कि मेरा छोटा भाई मुन्ना लाल गुरुवार की सुबह लगभग 9 बजे छत के गाटर के हुक में लूंगी का फंदा बना लटक गया। सुबह जब पत्नी चंचला ऊपर कमरे में गई तो चिल्लाते हुए नीचे आकर हम लोगों को बताया।

इस घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को दी गई। मृतक के भाई ने बताया कि मुन्ना पड़ोस के ही बसंती के घर पर चांदी का गहना बनाने का काम करता था। खाना-पीना भी उसकी के घर पर करता था। घर पर सिर्फ सोने को आया करता था। 

परिजनों में मचा कोहराम

गुरुवार को आत्महत्या करने से पहले भी बसंती के घर से होकर लगभग आठ बजे आया और कमरे जा कर आत्महत्या कर लिया। बताया कि बसंती की वजह से कई लोगों से कर्जा भी ले रखा रखा था। एक महीने पहले कर्जदार इसको मारे भी थे।

कर्जा लेकर उस औरत की जरूरतें पूरी करता करता था। इसके पति केशव पटेल की सात वर्ष पहले मौत हो गई थी। मृतक की पत्नी चंचला इस घटना से बेसुध हो गई थी। 10 साल का बेटा उज्वल अपने बड़े पापा से लिपट कर बस रो रहा है। कह रहा था- पापा प्लीज उठा जाओ।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *