मकबरा-मंदिर विवाद पर बोलीं मायावती: मामले को गंभीरता से ले सरकार
स्वदेशी टाइम्स, लखनऊ: बसपा सुप्रीमो मायावती ने फतेहपुर में मकबरा और मंदिर को लेकर हुए बवाल पर सरकार से इस मामले को गंभीरता से लेने की अपील की है। उन्होंने कहा कि इस मामले में किसी भी समुदाय को ऐसा कदम नहीं उठाने देना चाहिए जिससे कि तनाव फैले।
फतेहपुर में मकबरे के मंदिर होने का दावा करने को लेकर हुए बवाल पर बसपा सुप्रीमो मायावती ने योगी सरकार से अपील की है कि सरकार को इस मामले को गंभीरता से लेना चाहिए और जरूरत पड़े तो सख्त कदम भी उठाने चाहिए।
ये है पूरा मामला
फतेहपुर में मंदिर और मकबरे के विवाद में सोमवार को भाजपा जिलाध्यक्ष के आह्वान पर हिंदू संगठनों के लोग मकबरे पर पहुंच गए और बैरीकेडिंग गिराकर मकबरे पर करीब 20 मिनट तक कब्जा कर लिया और इस दौरान मजार और कब्रों में तोड़फोड़ भी की। हिंदू संगठनों का दावा है कि यह मकबरा ठाकुरद्वारा मंदिर है। उन्होंने भगवा झंडा लहरा दिया। धूपबत्ती जलाई और नारेबाजी की। सूचना पर दूसरे समुदाय के लोग भी पहुंच गए और पथराव व मारपीट शुरू हो गई। मामले में 160 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज किया गया है।