ट्रैक्टर-ट्रॉली ने बाइक को मारी टक्कर, परिवार के चार लोगों की गई जान

Spread the love

स्वदेशी टाइम्स, श्रावस्ती : श्रावस्ती में ट्रैक्टर ट्राली ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में दंपती और मासूम बच्चे समेत चार की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दो लोग घायल हैं। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

यूपी के श्रावस्ती में सोमवार की सुबह भीषण हादसा हो गया। बदला चौराहा से शंकरपुर मार्ग पर ट्रैक्टर ट्राली ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में दंपती और दो बच्चों की मौत हो गई। जबकि दो लोग घायल हो गए। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

हादसा हरदत्त नगर गिरंट थाना क्षेत्र में हरबंसपुर के पास हुआ। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली। मृतकों की पहचान कराने के प्रयास जारी है।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *