वन स्टॉप सेंटर में भी इस शख्स से बात करने पर अड़ी सोनम, ढाबा संचालक ने बताई पूरी कहानी

Spread the love

स्वदेशी टाइम्स, गाजीपुर: मेघालय पुलिस ने इंदौर के चर्चित राजा रघुवंशी हत्याकांड में सात दिन के भीतर बड़ी कार्रवाई करते हुए राजा की पत्नी सोनम सहित चार लोगों को गिरफ्तार किया है। इस सनसनीखेज मामले में आरोप है कि सोनम ने अपने पति की हत्या के लिए भाड़े के हत्यारों को बुलाया था। हत्या की यह वारदात मेघालय में हनीमून के दौरान अंजाम दी गई थी।

मेघालय से 23 मई को लापता हुए मध्यप्रदेश के इंदौर निवासी नवविवाहित जोड़े राजा रघुवंशी और पत्नी सोनम रघुवंशी मामले में सनसनीखेज खुलासा हुआ है।

उत्तर प्रदेश पुलिस के गाजीपुर से लापता पत्नी सोनम रघुवंशी को बरामद किया है। वह बदहवास हालत में मिली थी। राजा हत्याकांड में पुलिस ने पत्नी समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। राजा की हत्या उसकी पत्नी ने ही कराई थी।

गाजीपुर से सोनम रघुवंशी की गिरफ्तारी के बीच एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने सोमवार को बताया कि पिछले महीने मेघालय के ईस्ट खासी हिल्स जिले से लापता हुए इंदौर के राजा रघुवंशी की हत्या के लिए कथित तौर पर तीन अन्य लोगों को गिरफ्तार किया गया है। विशेष जांच दल (एसआईटी) के अधिकारियों ने आरोपियों को मध्य प्रदेश के इंदौर से गिरफ्तार किया है।

एसपी सिटी ज्ञानेंद्रनाथ प्रसाद ने बताया कि अंकुशापुर स्थित ढाबा पर रात एक से दो बजे सोनम रोते हुए बदहवास हालत में मिली थी। ढाबा संचालक ने 112 नंबर पर कॉल किया। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने संदिग्ध महिला को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया।

Sonam raghuwanshi And raja raghuvanshi news Sonam took Dhaba owner phone and talked to her brother
अस्पताल में उसने पुलिस को बताया, कि वह सोनम है। इलाज के बाद उसे वन स्टप सेंटर लाया गया। सोमवार सुबह सीओ सिटी वन स्टॉप सेंटर पहुंचे और पूछताछ की। हालांकि सोनम कुछ भी बोलने की स्थिति में नहीं है। वह बदहवास है।
Sonam raghuwanshi And raja raghuvanshi news Sonam took Dhaba owner phone and talked to her brother
पूछताछ के दौरान सीओ से सोनम सिर्फ अपने भाई से बात करने की रट लगाए थी। इससे पहले रात में ही ढाबा संचालक के फोन से भी सोनम ने भाई से बात की थी।
Sonam raghuwanshi And raja raghuvanshi news Sonam took Dhaba owner phone and talked to her brother
ढाबा संचालक ने बताया कि महिला रात करीब एक बजे आई। उसने घर पर कॉल करने की बात करते हुए मोबाइल फोन मांगा। फोन पर बात कराने के बाद उसे बैठने के लिए कहा फिर पुलिस को इसकी सूचना दी।
Sonam raghuwanshi And raja raghuvanshi news Sonam took Dhaba owner phone and talked to her brother
मेघालय के डीजीपी का कहना है कि सोनम ने ही अपने पति की हत्या कराई थी। पुलिस ने इस मामले में सोनम समेत चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। सोनम से पूछताछ की जा रही है। मेघालय के शिलांग में हनीमून मनाने गए इंदौर के नवदंपती राजा रघुवंशी और सोनम रघुवंशी के लापता होने की गुत्थी पुलिस ने सुलझा दी है। पति राजा रघुवंशी का पहाड़ पर शव मिला था, जबकि सोनम लापता हो गई थी।

Sonam raghuwanshi And raja raghuvanshi news Sonam took Dhaba owner phone and talked to her brother

राजा हत्याकांड में कब क्या हुआ
20 मई को राजा रघुवंशी और उसकी पत्नी सोनम रघुवंशी मध्य प्रदेश के इंदौर से असम के गुवाहाटी के लिए रवाना हुए। मेघालय के ईस्ट खासी हिल्स जिले में पहुंचे। 23 मई को जोड़े ने एक मंदिर में दर्शन किए, फिर चेरापूंजी के पास ओसारा हिल्स पहुंचे। 23 मई को यह जोड़ा लापता हुआ। दोपहर में परिजनों से बातचीत के बाद उनका मोबाइल बंद हो गया। इसके बाद मामला उलझता चला गया।
Sonam raghuwanshi And raja raghuvanshi news Sonam took Dhaba owner phone and talked to her brother

24 और 25 मई को परिजन लगातार कॉल करते रहे, लेकिन जवाब नहीं मिला। बाद में पता चला कि किराए पर ली गई गाड़ी लावारिस हालत में मिली है। 26 मई को राजा और सोनम के परिजन शिलांग पहुंचे और दोनों के लापता होने की जानकारी मीडिया में आई और पूरे देश में वायरल हुई। 28 मई को जोड़ा जिस होमस्टे में रुके थे, पुलिस ने उसकी तलाशी की तो उनके बैग मिले।
Sonam raghuwanshi And raja raghuvanshi news Sonam took Dhaba owner phone and talked to her brother

खोजी कुत्तों की मदद से अभियान तेज किया गया। 31 मई को 1 जून जिस स्कूटी से राजा और सोनम निकले थे, उसकी जीपीएस लोकेशन के आसपास जांच के बाद भी कोई सुराग नहीं मिला। दो जून (सोमवार) को लापता युवक का शव 150 फीट गहरी खाई में मिला था। जो सड़ चुका था। शव को ड्रोन-खोजी कुत्तों ने ढूंढा। इसे पोस्टमार्टम के लिए शवगृह में रखवाया गया।

 

 

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *