हाईवे पर खड़े ट्रक से टकराई कार, पिता-पुत्र समेत 3 की मौत, 3 घायल
स्वदेशी टाइम्स, शाहजहांपुर: गोरखपुर निवासी परिवार कार से नैनीताल घूमने जा रहा था। इनकी कार शाहजहांपुर के रोजा क्षेत्र में हाईवे पर खड़े ट्रक से टकरा गई। हादसे में पिता-पुत्र समेत तीन की मौत हो गई। तीन लोग गंभीर घायल हुए हैं।
शाहजहांपुर के रोजा थाना क्षेत्र में लखनऊ-बरेली हाईवे पर स्थित जमुका गांव के पास सोमवार सुबह सड़क किनारे खड़े ट्रक से कार टकरा गई। नैनीताल जा रहे कार में सवार पिता-पुत्र समेत तीन लोगों की मौत हो गई। तीन लोगों की हालत चिंताजनक बनी हुई है। घायलों को राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।
हादसा सोमवार की सुबह करीब छह बजे हुआ। गोरखपुर जिले से एक परिवार कार से घूमने के लिए उत्तराखंड के नैनीताल जा रहा था। रोजा के जमुका गांव में एक ट्रक से मोरंग उतारी जा रही थी। इस बीच तेज रफ्तार कार सड़क किनारे खड़े ट्रक से पीछे से टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। कार में सवार लोगों की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग दौड़ पड़े। सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई।
