एक्सप्रेस-वे के किनारे बसेगा नया शहर…94 गांवों की जमीन पर होगा विकसित, 14 लाख लोगों को मिलेंगे घर
स्वदेशी टाइम्स, आगरा: यमुना एक्सप्रेस-वे के किनारे बसाए जा रहे नए शहर में किसी भी प्रकार की औद्योगिक गतिविधि की अनुमति नहीं होगी, जो ताज के सौंदर्य और वातावरण को प्रभावित करे।
ताज नगरी अब भविष्य का स्मार्ट शहर बनने की राह पर है। यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यीडा) न्यू आगरा अर्बन सेंटर को एक सुनियोजित, प्रदूषणमुक्त और औद्योगिक दृष्टि से समृद्ध शहर के रूप में विकसित करने जा रहा है। इसके लिए जोनल प्लान तैयार हो चुका है और जून में आगरा विकास प्राधिकरण, उद्यमियों और स्टेकहोल्डर्स के साथ विशेष बैठक बुलाई जाएगी। बैठक में उद्योगों, बुनियादी ढांचे और प्लान में जरूरी सुधारों पर सुझाव लिए जाएंगे।
नया शहर यमुना एक्सप्रेसवे के दोनों ओर विकसित किया जाएगा, लेकिन ताजमहल की सुंदरता और पर्यावरण को ध्यान में रखते हुए ताज ट्रैपेजियम जोन (टीटीजेड) को पूरी तरह से प्रदूषणमुक्त रखा जाएगा।
