रिटायर्ड IAS मंगला प्रसाद के बेटे और SUDA के प्रोजेक्ट मैनेजर ने फंदा लगाकर दी जान, परिजनों में मचा कोहराम

Spread the love

स्वदेशी टाइम्स, लखनऊ: यूपी की राजधानी लखनऊ में सूडा के प्रोजेक्ट मैनेजर और रिटायर्ड आईएएस मंगला प्रसाद मिश्र के बेटे ने फंदा लगाकर जान दे दी। बताया जाता है कि सुधाकांत पिछले कई सालों से डिप्रेशन में थे और उनका इलाज चल रहा था। वहीं, सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दिया है।

जानकारी के अनुसार सुधाकांत मिश्र राजधानी के इंदिरानगर कॉलोनी के सेक्टर बी में परिवार के साथ रहते थे। सुधाकांत को फंदे से लटकता परिजनों के होश उड़ गए और परिवार में रोना-पिटना शुरू हो गया। इसके बाद मामले की सूचना पुलिस को दी गई. जिसके बाद पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।

इंस्पेक्टर विकास राय ने बताया कि घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची थी। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। परिजनों ने बीमारी के चलते ही आत्महत्या करने की बात कही है। मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है।

 

 

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *