अनुराग कश्यप पर ब्राह्मण समाज के खिलाफ अभद्र टिप्पणी का लगा आरोप, मुकदमा दर्ज

Spread the love

स्वदेशी टाइम्स, रुड़कीः बॉलीवुड फिल्म निर्माता अनुराग कश्यप पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। दरअसल, अनुराग कश्यप पर ब्राह्मण समाज के खिलाफ अभद्र टिप्पणी का आरोप लगा है। ब्राह्मण समाज ने अनुराग कश्यप  के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

मिली जानकारी के अनुसार ब्राह्मण समाज के लोगों ने सिविल लाइंस कोतवाली में फिल्म निर्माता अनुराग कश्यप के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई थी। बताया गया कि अनुराग कश्यप ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर ब्राह्मण समाज के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी की है। जिसमें उनकी भावनाएं आहत हुई है। पुलिस ने इस तहरीर के आधार पर फिल्म निर्माता के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

पुलिस के मुताबिक एडवोकेट आशीष पंडित की तहरीर पर फिल्म निर्माता अनुराग निवासी मुंबई के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। इसके अतिरिक्त पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *