फिर हुई शर्मसार करने वाली घटना, दिल्ली के पार्क में युवती के साथ गैंगरेप, आरोपी गिरफ्तार

Spread the love

 

swadesitimes, नई दिल्ली: कोलकाता में लेडी डॉक्टर रेप केस की वजह से पूरा देश अभी भी आक्रोशित है। जगह-जगह पर विरोध प्रदर्शन किए जा रहे हैं। इसी बीच देश की राजधानी दिल्ली में एक युवती के गैंगरेप की घटना सामने आई है। पीड़िता की मानें तो उसके साथ हैवानियत करने वाले युवती के ही दोस्त थे। जिन्होंने दिन दहाड़े इस घटना को अंजाम दिया। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है।

पुलिस ने पीड़िता के बताए अनुसार दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और पूछताछ जारी है। राजधानी दिल्ली के प्रमुख इलाकों में चाणक्यपुरी को माना जाता है। यही स्थित बुद्ध जयंती पार्क में एक युवती के साथ गैंगरेप की चौंकाने वाली घटना हुई है। पुलिस के अनुसार, आरोपी पीड़िता को जानते थे और घटना तब हुई जब वे मंगलवार शाम पार्क में साथ में टहलने गए थे।

इस संबंध में पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि पीड़िता की शिकायत पर सामूहिक दुष्कर्म का मामला दर्ज कर दोनों आरोपियों को बुधवार को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने बताया कि महिला ने अपनी शिकायत में कहा है कि वह और उसके दो दोस्त पार्क में गए थे, जहां उन्होंने उसके साथ दुष्कर्म किया। पुलिस इस मामले की विस्तृत जांच कर रही है।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *