उत्तराखण्ड बोर्ड 10वीं, 12वीं के नतीजे जल्द होंगे घोषित, UBSE जारी करेगा Date नोटिस
स्वदेशी टाइम्स,नई दिल्ली : उत्तराखंड बोर्ड से मैट्रिक एवं इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षाओं में भाग लेने वाले स्टूडेंट्स के लिए बड़ी खबर है। उत्तराखंड बोर्ड (UBSE) के सभापति महावीर सिंह बिष्ट की ओर से यूके बोर्ड 10th,12th कक्षा का रिजल्ट जारी किये जाने की डेट घोषित कर दी गई है। सभापति की ओर से दी गई डिटेल के अनुसार उत्तराखंड बोर्ड मैट्रिक एवं इंटरमीडिएट कक्षा का रिजल्ट 30 अप्रैल 2024 को घोषित कर दिया जाएगा। नतीज जारी होते ही एग्जाम में भाग लेने वाले छात्र-छात्राएं ऑनलाइन माध्यम से ऑफिशियल वेबसाइट ubse.uk.gov.in पर जाकर या एसएमएस के माध्यम से परिणाम की जांच कर पायेंगे।
