यूपी बोर्ड 10वीं, 12वीं रिजल्ट काउंटडाउन शुरू, क्या अगले सप्ताह जारी होगा परिणाम
स्वदेशी टाइम्स, नई दिल्ली : उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) द्वारा वर्ष 2023-24 के लिए आयोजित हाई स्कूल (कक्षा 10) तथा इंटरमीडिएट (कक्षा 12) के सभी वर्गों – विज्ञान, वाणिज्य, कला व व्यावसायिक के लिए आयोजित बोर्ड परीक्षाओं के आयोजन के बाद सम्मिलित 50 लाख से अधिक छात्र-छात्राओं की उत्तर-पुस्तिकाओं के मूल्यांकन कार्य निर्धारित अवधि से एक दिन पहले 30 मार्च 2024 को ही पूरा कर लिया गया। इसके बाद अब UPMSP द्वारा परीक्षाफल (UP Board 10th 12th Result 2024) तैयार किया जा रहा है। ऐसे में यूपी बोर्ड 10वीं, 12वीं रिजल्ट 2024 की काउंटडाउन शुरू हो गया है।
