एमपी बोर्ड इसी महीने जारी करेगा 10वीं और 12वीं कक्षाओं के परीक्षाफल, परिणाम इन तारीखों के बीच
स्वदेशी टाइम्स, नई दिल्ली : मध्य प्रदेश बोर्ड से हाई स्कूल एवं इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षाओं में शामिल होने वाले छात्रों को अगली कक्षाओं में एडमिशन के लिए रिजल्ट जारी होने के बेसब्री से इंतजार है। इन स्टूडेंट्स को बता दें कि सूत्रों की रिपोर्ट्स के मुताबिक एमपी बोर्ड 10th, 12th रिजल्ट 2024 की घोषणा अप्रैल 2024 के तीसरे सप्ताह में की जा सकती है। हालांकि माध्यमिक शिक्षा मंडल, मध्य प्रदेश (MPBSE) की ओर से अभी तक कोई भी आधिकारिक जानकारी साझा नहीं की गई है। आपको बता दें कि बोर्ड की ओर से पिछले वर्ष मई माह में रिजल्ट की घोषणा की गई है।
