बर्थडे पार्टी न देना युवक को पड़ा भारी, दोस्त ने कूल्हे पर घोंपा चाकू

Spread the love

स्वदेशी टाइम्स, पूर्वी दिल्ली :नंद नगरी इलाके में दोस्त को जन्मदिन की पार्टी न देना एक युवक को भारी पड़ गया। उसके दोस्त ने गुस्से में आकर उसके कूल्हे में चाकू घोंप दिया। युवक को लहूलुहान करने के बाद आरोपित चाकू लहराता हुआ मौके से फरार हो गया।

घायल हालत में इनायत अली को जीटीबी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां उसका इलाज चल रहा है। उसकी शिकायत पर नंद नगरी थाना ने प्राथमिकी की है। इनायत अपने परिवार के साथ सुंदर नगरी में रहता है। वह एक ज्वेलरी शोरूम में नौकरी करता है। 11 फरवरी को उसका जन्मदिन था।

उसका दोस्त नासिर उर्फ अम्मा उससे पार्टी मांग रहा था। पीड़ित ने उससे कहा कि जब उसके पास रुपये होंगे वह पार्टी दे देगा। आरोप है कि उसके दोस्त ने उसका पीछा नहीं छोड़ा, वह उसे जहां भी देखता उसे रोककर पार्टी मांगने लगता।

पार्टी में शराब पीने का दबाव बना रहा था। आरोप है कि दस मार्च को पीड़ित किसी काम से जा रहा था, रास्ते में उसके दोस्त ने उसे घेर लिया और पार्टी मांगने लगा। पीड़ित ने पार्टी देने से इनकार किया तो आरोपित ने चाकू निकालकर उसके कूल्हे पर घोंप दिया।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *