बच्चे को बचाने की कीमत: सीतापुर में तीन लोगों की जहरीली गैस से मौत
स्वदेशी टाइम्स, सीतापुर : यूपी के सीतापुर में रविवार को दर्दनाक हादसा हुआ। यहां एक सेप्टिक टैंक में गिरे एक बच्चे को निकालने के लिए उतरे तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई।
सीतापुर जिले सकरन के गांव सुकेठा में सेप्टिक टैंक में गिरे बालक को बचाने में तीन लोगों की मौत हो गई। एक का इलाज जारी है। रविवार सुबह 11 बजे ग्राम सुकेठा निवासी विवेक गुप्ता उम्र 10 वर्ष गांव के ही अनिल के घर के सामने बने टैंक में गिर गया।
