घास लेने जंगल गई महिला पर भालू ने किया हमला, जिला अस्पताल रेफर
स्वदेशी टाइम्स, रुद्रप्रयाग: महिला जंगल में घास लेने गई थी। इस दौरान भालू ने अचानक महिला पर हमला कर दिया।
रुद्रप्रयाग के ग्राम जलई में सुबह एक महिला पर भालू ने हमला कर दिया। इस दौरान महिला बुरी तरह घायल हो गई। महिला को जिला अस्पताल रुद्रप्रयाग रेफर किया गया।
वहीं, सूचना मिलते ही वन विभाग सक्रिय हुआ। रेंजर एच.एस. रावत ने बताया कि छह सदस्यीय टीम को क्षेत्र में भेज दिया गया है। मौके पर फॉरेस्टर गौरव भट्ट एवं फॉरेस्ट गार्ड ऋषिराज मौजूद रहे।
घटना पर प्रतिक्रिया देते हुए यूकेडी जिला अध्यक्ष सूरत सिंह झिंकवाण ने इसे प्रशासनिक लापरवाही बताया और वन्यजीवों के बढ़ते हमलों पर ठोस कार्रवाई की मांग की। घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है।
