Uttarkashi में जंगल की आग बुझाने गए फॉरेस्ट गार्ड की मौत, चट्टान से गिरने से गई जान

Spread the love

स्वदेशी टाइम्स, उत्तरकाशी : Uttarkashi जिले के टौंस वन प्रभाग के अंतर्गत पुरोला रेंज में जंगल की आग बुझाने के दौरान एक फॉरेस्ट गार्ड की दर्दनाक मौत हो गई। घटना बिणाई बीट क्षेत्र की है, जहां बुधवार रात जंगल में आग लगने की सूचना मिलने पर वन कर्मी मौके पर पहुंचे थे। इसी दौरान फॉरेस्ट गार्ड मोहन सिंह हादसे का शिकार हो गए।

आग बुझाने के दौरान चट्टान से गिरे वन कर्मी

जानकारी के अनुसार, जंगल में लगी आग पर काबू पाने के लिए मोहन सिंह मौके पर पहुंचे थे। आग बुझाने की कोशिश के दौरान उनका संतुलन बिगड़ गया और वह चट्टान से नीचे गहरी खाई में गिर गए। हादसा इतना गंभीर था कि उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग के वरिष्ठ अधिकारी और अन्य कर्मचारी घटनास्थल पर पहुंच गए।

यमुनोत्री हाईवे के आसपास भी धधक रहे जंगल

उत्तरकाशी क्षेत्र में इन दिनों वनाग्नि की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं। यमुनोत्री हाईवे के किनारे स्थित चीड़ के जंगलों में भी भीषण आग लगी हुई है, जो तेजी से फैलती जा रही है। अग्निशमन और वन विभाग की टीमें आग पर काबू पाने के प्रयास में जुटी हैं। वहीं, फॉरेस्ट गार्ड की मौत के बाद विभाग में शोक का माहौल है। अधिकारियों ने मामले की जानकारी जुटाने के साथ ही आग से प्रभावित क्षेत्रों की निगरानी बढ़ा दी है।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *