भूकंप के झटकों से हिला गोंडा, घरों से बाहर निकले लोग
स्वदेशी टाइम्स, गोंडा: यूपी के जिला गोंडा में शुक्रवार की सुबह भूकंप के झटके महसूस किए गए। हालांकि, अभी तक किसी भी तरह के नुकसान की सूचना नहीं है।
शुक्रवार की सुबह गोंडा भूकंप के झटकों से हिल गया। भूकंप की तीव्रता 3.7 मापी गई। इसका केंद्र इटियाथोक क्षेत्र के इटहिया नवीजोत गांव के आसपास बताया गया है।
सुबह-सुबह अचानक धरती में कंपन महसूस होते ही लोग घरों से बाहर निकल आए। हालांकि राहत की बात यह रही कि अब तक किसी प्रकार की धनहानि या जनहानि की सूचना नहीं मिली है।
