UP: नाव हादसे में सर्च अभियान जारी, ग्रामीणों की उम्मीद अभी भी जिंदा

स्वदेशी टाइम्स, बहराइच: बहराइच की कौड़ियाला नदी में हुए नाव पलटने के हादसे के तीसरे दिन भी रेस्क्यू अभियान जारी है। लापता आठ लोगों की तलाश के लिए सर्च अभियान चलाया जा रहा है।

बहराइच के भरथावल नाव हादसे के तीसरे दिन भी लापता आठ लोगों का पता नहीं चल सका है। शुक्रवार सुबह से ही कौड़ियाला नदी में घटनास्थल से लेकर घाघरा बैराज तक लगभग 5 किलोमीटर के दायरे में एनडीआरएफ व एसडीआरएफ ने सर्च अभियान शुरु कर दिया है।

नदी में हर 500 मीटर की दूरी पर अलग-अलग सर्च टीमों को तैनात किया गया जो अपने 500 मीटर के दायरे में मोटरबोट से रेस्क्यू कर रहे हैं। मौके पर डीएम व एसपी सुबह से घाघरा बैराज पर मौजूद हैं जो मामले पर नज़र बनाए हुए हैं।

नदी में अनियंत्रित होकर पलट गई थी नाव
बुधवार की देर शाम बहराइच के ट्रांस गेरुआ क्षेत्र में कौड़ियाला नदी में यात्रियों से भरी एक नाव अनियंत्रित होकर पलट गई। इसमें एक महिला की मौत हो गई। जबकि, 13 लोग तैरकर बाहर निकल आए। मासूम बच्ची कोमल (5) पुत्री पंचम समेत आठ लोग अभी भी लापता हैं। गुरुवार को एसडीआरएफ, एनडीआरएफ, पुलिस और एसएसबी की टीमें इनकी तलाश में जुटी हैं।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *