MP: तेज रफ्तार ने ली बेजुबानों की जान, भड़के लोगों ने बस में की तोड़फोड़

Spread the love

स्वदेशी टाइम्स : मध्य प्रदेश में तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला है। जहां विदिशा और डबरा में कई गायों को टक्कर मार दी गई। विदिशा में जहां भड़के ग्रामीणों ने बस में तोड़फोड़ की। वहीं डबरा में 5 गायों की मौत हो गई।

विदिशा में गायों को कुचलने वाली बस में तोड़फोड़ 

संदीप शर्मा, विदिशा। सोमवार देर रात 11 बजे सिविल लाइन थाना क्षेत्र का पूरा मामला है। भोपाल-सागर हाईवे पर इंदौर से सीधी जा रही एक यात्री बस को विदिशा के हवेली ढाबा के नजदीक दर्जन भर लोगों ने रोक कर पथराव कर दिया। उसके कांच भी फोड़ दिए और चालक के साथ मारपीट की कोशिश भी की।

बताया गया कि इंदौर से सीधी की ओर जा रही यात्री बस सांची के नजदीक सड़क पर बैठी गायों को कुचलते हुए आई थी। बस को मौके पर रोक भी नहीं गया। सांची से ही दर्जनों युवक बाइक से बस का पीछा करते हुए यहां तक पहुंचे। हवेली ढाबा के नजदीक बस को रोककर उसमें पथराव कर दिया। गनीमत यह रही के इस घटना में कोई यात्री घायल नहीं हुआ है।

वहीं इस पूरे घटनाक्रम को लेकर मंगलवार सुबह  सिविल लाइन थाने में कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई गई। पुलिस सूत्रों ने बताया कि घटना की जानकारी लगते ही मौके पर पुलिस पहुंच गई थी। बाद में यात्रियों को दूसरे साधन से आगे रवाना किया गया। जिस बस से गायों का एक्सीडेंट हुआ था उसे पुलिस जब्त कर अपने साथ ले गई है।

डबरा में 5 गायों की सड़क दुर्घटना में मौत

सतीश दुबे, डबरा। दतिया को जोड़ने वाले सिंध नदी के ब्रिज पर 5 गायों की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। देर रात अज्ञात वाहन की टक्कर से सड़क पर बैठी गायों की मौत हुई है। मामला सिटी थाना क्षेत्र का है।

सड़क पर मृत पड़े गोवंश का वीडियो बनाकर लोगों ने वायरल किया। साथ ही नगर पालिका पर लापरवाही के आरोप लगाए।सूचना पर नगर पालिका की टीम पहुंची और सड़क पर पड़ी मृत गाय को हटाया। बता दें कि गौशाला में गायों को न रखने से सड़कों पर मवेशी घूम रहे हैं और आए दिन सड़क  दुर्घटना का शिकार हो रहे हैं।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *