UP: चोरी के शक में पीटा गया युवक नहीं बच सका, मामला दो समुदायों से जुड़ा

Spread the love

स्वदेशी टाइम्स, मुजफ्फरनगर : मोहल्ला पछाला निवासी मोनू रविवार देर रात दूसरे समुदाय के लोगों के घर में घुस गया। एकत्र हुए लोगों ने उसे चोर समझकर पीट दिया। कुछ ही देर में उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

बुढ़ाना कस्बे के कर्बला रोड पर लोगों ने चोर समझ कर नगर के मोहल्ला पछाला निवासी मोनू (23) की पिटाई कर दी। गंभीर हालत में देर रात मोनू की मौत हो गई। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

बताया गया कि रविवार देर रात मोनू शराब के नशे में दूसरे समाज के एक परिवार के घर में घुस गया था। लोगों ने उसे पकड़ लिया और चोर समझकर बुरी तरह पीटा। कुछ लोगों ने मोनू को छुड़ाया, लेकिन तब तक वह घायल हो चुका था और उसकी हालत खराब हो चुकी थी। देर रात मोनू ने अपने घर में ही दम तोड़ दिया। इससे उसका परिवार शोक में डूब गया। सूचना पर सोमवार सुबह पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी।

वहीं मामला दो समुदायों से जुड़ा होने के कारण तनाव का माहौल है। आला अफसरों ने क्षेत्र में पुलिस तैनात कर दी है। साथ ही शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी। एसपी देहात आदित्य बंसल ने भी मौके पर पहुंचकर मामले की जानकारी ली। थाना पुलिस ने बताया कि तहरीर आने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *