ठाकुरगंज हादसे पर मुख्यमंत्री योगी का सख्त रुख, पीड़ित परिवार को सहायता, अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के आदेश
स्वदेशी टाइम्स, लखनऊ, राजधानी के ठाकुरगंज इलाके में जलभराव के कारण नाले में बहकर सुरेश नामक व्यक्ति की मौत के मामले में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सख्त रुख अपनाया है। इस दुखद हादसे पर मुख्यमंत्री ने गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए तत्काल सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। सीएम योगी आदित्यनाथ ने प्रमुख सचिव नगर विकास को जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई करने के आदेश दिए हैं, साथ ही कहा है कि लापरवाही किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
