शताब्दी नगर रतनपुर में सड़क किनारे बनी झुग्गी-बस्ती लगी भयंकर आग, 50 से अधिक झोपड़ियां जलकर राख

Spread the love

स्वदेशी टाइम्स, कानपुर : पनकी थाना क्षेत्र में शताब्दी नगर शिवालिक भवन के पास संदिग्ध परिस्थितियों में भीषण आग लग गई। इस अग्निकांड में 50 से ज्यादा झोपड़ियां जलकर खाक हो गईं। आग की लपटें देखकर लोग डर के मारे अपनी जान बचाने के लिए सड़क पर भागे। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की आठ गाड़ियां तुरंत मौके पर पहुंचीं और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *