बद्रीनाथ राजमार्ग: केदारनाथ से लौट रहे श्रद्धालुओं की कार दुर्घटनाग्रस्त

बद्रीनाथ राजमार्ग: केदारनाथ से लौट रहे श्रद्धालुओं की कार दुर्घटनाग्रस्त

स्वदेशी टाइम्स, बद्रीनाथ राजमार्ग:  ऋषिकेश-बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर तोताघाटी के पास एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जिसमें दिल्ली से केदारनाथ धाम के दर्शन कर लौट रहे श्रद्धालुओं की कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई। घटना की सूचना मिलते ही देवप्रयाग पुलिस और एसडीआरएफ की टीमें तत्काल मौके पर पहुंचीं और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया।

थाना कोतवाल प्रशांत बहुगुणा ने जानकारी दी कि दुर्घटना स्थल पर पहुंचकर टीम ने कठिन भू-भाग और गहरी खाई के बीच रेस्क्यू अभियान चलाया। इस दौरान एक व्यक्ति को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया, जिसे प्राथमिक उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है। वहीं कार में सवार एक महिला का अब तक कोई सुराग नहीं मिल पाया है। आशंका जताई जा रही है कि वह हादसे के दौरान खाई में काफी दूर जा गिरी हो सकती है।

लखनऊ में होमगार्ड परीक्षा के दौरान अभूतपूर्व सख्ती, अभ्यर्थी हुए परेशान

पुलिस और बचाव दल द्वारा महिला की तलाश के लिए सघन सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। इलाके की दुर्गमता के कारण रेस्क्यू कार्य में कठिनाइयाँ आ रही हैं, फिर भी टीमें लगातार प्रयास कर रही हैं। प्रशासन ने कहा है कि खोज और बचाव अभियान तब तक जारी रहेगा जब तक लापता महिला का पता नहीं चल जाता।

स्थानीय प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि पहाड़ी मार्गों पर सावधानी बरतें और मौसम व सड़क स्थिति को ध्यान में रखकर यात्रा करें।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *