विमान दुर्घटना: प्रियंका गांधी ने सुधारात्मक कदम उठाने का किया आह्वान
स्वदेशी टाइम्स, मलप्पुरम : कांग्रेस महासचिव और वायनाड से सांसद प्रियंका गांधी वाद्रा ने शनिवार को कहा कि अहमदाबाद विमान दुर्घटना के कारणों का पता चलने के बाद भविष्य में लोगों की जान बचाने के लिए सुधारात्मक कदम उठाए जाने की जरूरत है। अपने लोकसभा क्षेत्र में विभिन्न विकास परियोजनाओं का उद्घाटन करने के लिए केरल के दो दिवसीय दौरे पर आईं वाद्रा ने यहां संवाददाताओं से कहा कि पूरा देश इस दुर्घटना में मारे गए लोगों के प्रति शोक व्यक्त कर रहा है।
