खाई में वाहन गिरने से सेना के जवान की मौत, 1 घायल

Spread the love

स्वदेशी टाइम्स, चमोली: उत्तराखंड के चमोली में शुक्रवार को भीषण सड़क हादसा हो गया। जहां अनियंत्रित होकर दो पहिया वाहन गहरी खाई में जा गिरा। हादसे में सेना के जवान की मौत की सूचना मिली है। जबकि उनकी पत्नी घायल हो गई। इस घटना की सूचना पर पहुंची एसडीआरएफ ने दोनों को खाई से बाहर निकाला।

मिली जानकारी के अनुसार यह हादसा चमोली के थराली में कोटडीप के पास हुआ। यहां दो पहिया वाहन अनियंत्रित होकर 200 मीटर गहरी खाई में गिर गया। हादसे में वाहन पर दो लोग सवार थे। इस घटना की सूचना पर पहुंची रेस्क्यू टीम ने दोनों को खाई से बाहर निकाला। साथ ही तुरंत अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने फौजी को मृत घोषित कर दिया। जबकि अन्य घायल महिला (फौजी की पत्नी) को इलाज के बाद घर भेज दिया गया। बताया गया कि वाहन चालक सेना का जवान था। जो होली के समय दो माह की छुट्टी लेकर घर आया हुआ था और तीन दिन बाद ही उन्हें वापस अपनी ड्यूटी पर लौटना था। इसी बीच शुक्रवार को पत्नी के साथ फौजी अपनी बुआ के घर जा रहा था। वहीं, थराली में कोटडीप के पास उनके साथ यह दर्दनाक हादसा हो गया।

हादसे में मृतक फौजी की पहचान दीपक जोशी (29 ) निवासी नैल कुलसारी के रूप में हुई है। सूत्रों के मुताबिक 10 माह पूर्व ही दीपक जोशी की शादी हुई थी। बता दें कि दीपक गढ़वाल स्काउट में था और वर्तमान में जोशीमठ में तैनात था। वहीं, सेना के जवान की मौत की सूचना पर गांव में कोहराम मच गया है।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *