बरेली: बदमाशों ने महिला के सीने में मारी गोली, चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज

Spread the love

स्वदेशी टाइम्स, बरेली: उत्तर प्रदेश  के बरेली से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। यहां पर कुछ बदमाशों ने कार से उतारकर एक महिला को गोली मार दी। महिला के सीने में गोली लगने से वह बुरी तरह घायल हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और महिला को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती किया। इसके बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी।

जानिए पूरा मामला 
यह घटना गांधी उद्यान से डूडा दफ्तर रोड की है। यहां पर रात करीब नौ बजे पुलिस को सूचना मिली कि डूडा दफ्तर के पास एक महिला सड़क पर घायल अवस्था में पड़ी है। कोतवाली पुलिस महिला को तत्काल जिला अस्पताल ले गई। यहां पर उसका इलाज किया गया। इसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज किया और महिला के बयान दर्ज किए। महिला ने पुलिस को सारी घटना के बारे में बताया और चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कराया। लेकिन, महिला को उनके नाम नहीं पता थे।

पीड़िता ने बताई पूरी घटना 
महिला ने पुलिस को बताया कि उसका नाम सोनू (45) है। वह अपने बच्चों की दवा लेने मेडिकल स्टोर पर आई थी। वहां से पैदल घर जा रही थी, कि तभी एक कार आई और कार में सवार चार लोग उसे बैठाकर अपने साथ ले गए। जब वह गांधी उद्यान से डूडा दफ्तर रोड के पास गए तो वहां पर उसे उतार दिया और गोली चला दी। महिला चीखकर नीचे गिर गई। तभी सभी कार सवार वहां से फरार हो गए।

महिला के सीने में फंसी गोली 
पुलिस ने महिला को घायल हालत में अस्पताल में भर्ती किया। बदमाशों ने महिला के सीने के गोली मारी। डॉक्टर महिला का उपचार कर रहे है, उनके अनुसार महिला अभी खतरे से बाहर है, लेकिन गोली महिला के सीने में दायीं ओर लगी है। क्योंकि पीठ की ओर घाव नहीं है, इसलिए गोली अंदर ही फंसी है। महिला का ऑपरेशन होगा और गोली को बाहर निकाला जा सकेगा।

पीड़िता का अपने पति से चल रहा विवाद 
बताया जा रहा है कि महिला का अपने पति से विवाद चल रहा है। उसके पति का नाम अनिल कौशिक है जो मथुरा में रहते हैं। पीड़िता वीरसावरकर नगर के पास किराये पर अपने एक पुत्र ईशान व पुत्री ईशा के साथ रहती है। महिला ने अभी आरोपियों के बारे में नहीं बताया। पुलिस के मुताबिक, महिला को आरोपियों की जानकारी है, हालात ठीक होने पर उससे जानकारी ली जाएगी।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *