प्रयागराज के लोगों के लिए खुशखबरी, ओवरब्रिज निर्माण के लिए सरकार ने जारी किए 97 करोड़; जल्द शुरू होगा जमीन अधिग्रहण

Spread the love

स्वदेशीटाइम्स, प्रयागराज। शहर से सिविल टर्मिनल के बीच बेहतर यातायात व्यवस्था के लिए बेगम बाजार में रेलवे ओवरब्रिज का निर्माण जल्द पूरा होगा। शासन से बुधवार को इस आरओबी के निर्माण को लेकर 97 करोड़ रुपये का बजट जारी कर दिया गया है। इसमें 67 करोड़ रुपये सेना को दिया जाएगा।

30 करोड़ रुपये से आरओबी निर्माण की जद में आ रहे मकानों को ढहाने और भूमि अधिग्रहण में खर्च किया जाएगा। जमीन और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए इस आरओबी के निर्माण को कई बार रोका गया। 742.21 मीटर लंबे आरओबी का निर्माण सेतु निगम की ओर से 92 प्रतिशत तक पूरा किया जा चुका है। आठ प्रतिशत काम चार माह के भीतर पूरा करने का दवा किया जा रहा है। इसमें 70 प्रतिशत काम रेलवे का शामिल है।

कुंभ 2019 को ध्यान में रखते हुए बेगम बाजार आरओबी का निर्माण 2017-18 में शुरू किया गया। उस समय 46.48 करोड़ रुपये की लागत निर्धारित की गई थी। समय बीतने के सुरक्षा और जमीन अधिगृहण के लिए शासन की ओर से 97 करोड़ रुपये का जीओ जारी कर दिया गया।

सेतु निगम के मुख्य परियोजना प्रबंधक मनोज अग्रवाल ने बताया कि रेलवे का कार्य लगभग 50 मीटर के आसपास बचा हुआ है। चार माह के भीतर सभी कार्यों को पूरा कर नवंबर दिसंबर तक आरओबी पर आवागमन शुरू कर दिया जाएगा।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *