युवती ने फेसबुक पर दोस्ती के बाद की शादी, फिर पति को लेकर हुआ चौंकाने वाला खुलासा, रह गई दंग

Spread the love
स्वदेशीटाइम्स, हापुड़। जिला मेरठ की रहने वाली एक युवती ने फेसबुक पर दोस्ती के बाद सिंभावली (हापुड़े) के एक गांव के रहने वाले युवक से प्रेम विवाह कर लिया था, लेकिन युवक पहले से शादीशुदा निकला। इस बात की जानकारी होने पर पीड़िता ने हंगामा किया और थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। युवती ने बताया कि फेसबुक पर एक युवक से जान पहचान हो गई थी, जिसके बाद दोनों के बीच बात होने लगी और प्रेम हो गया। उसके बाद आपसी सहमति से दोनों ने कोर्ट मैरिज कर ली और फिर दोनों साथ रहने लगे।

मायके से पता चला तो भड़की महिला

युवती कुछ दिन के लिए अपने मायके रहने के लिए चली गई। दस जून को युवती अपने मायके से ससुराल आई, तो पता चला कि उसका पति पहले से शादीशुदा है। इसके बाद महिला भडक़ गई।

पीड़िता को दी जान से मारने की धमकी

उसके बाद युवक और स्वजन ने गाली-गलौज करते हुए मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी है। पीडि़ता का आरोप है कि युवक ने धोखाधड़ी से शादी की है। वहीं अब युवक और उसकी मां-बहन ने मारपीट कर घर से निकाल दिया है। थानाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि पीडि़ता की तहरीर पर वसीम, तायबा, निदा के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है, जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।    

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *