मुसाफिरखाना-प्रतापगढ़ हाईवे पर भीषण हादसा, युवक की मौत, छह घायल

स्वदेशी टाइम्स, अमेठी : अमेठी जिले के मुसाफिरखाना-प्रतापगढ़ हाईवे पर शुक्रवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। मुंशीगंज के कमलानगर बाजार के पास दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में एक युवक की मौत हो गई, जबकि छह लोग घायल हो गए।

हादसे में गौरीगंज क्षेत्र के नरौली गांव निवासी 28 वर्षीय पवन की मौके पर ही मौत हो गई। उनकी बाइक पर सवार पत्नी रमावती और बेटा अमन भी घायल हो गए। दूसरी बाइक पर सवार मुंशीगंज के आजाद नगर पश्चिम दुआरा निवासी सतेंद्र (18), निहाल (17) और लक्ष्मण (18) भी इस दुर्घटना में घायल हुए हैं।

सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका उपचार जारी है। कुछ घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है।

हादसे के बाद कुछ समय के लिए हाईवे पर यातायात प्रभावित रहा। मामले की जानकारी देते हुए इंस्पेक्टर शिवाकांत त्रिपाठी ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *