नगीना से चंद्रशेखर बने सांसद, मिला जीत का सर्टिफिकेट; इतने मतो से BJP को हराया

Spread the love
नई दिल्ली : नगीना सीट पर शुरुआती रुझानों से ही परिणाम चंद्रशेखर के पक्ष में नजर आ रहे थे। जैसा दिखा, वैसा ही हुआ। नगीना से आजाद समाज पार्टी के प्रत्याशी चंद्रशेखर 145000 वोटो से जीते। जीत की घोषणा भी हो चुकी है। उत्तर प्रदेश के बिजनौर में स्‍थ‍ित नगीना लोकसभा सीट नए परिसीमन की सिफारिश के बाद बनी थी। नगीना संसदीय सीट पर पहले चरण (19 अप्रैल, 2024) में मतदान हुआ था। नगीना सीट पर भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर, भाजपा के ओमकुमार, सपा के मनोज कुमार और बसपा के सुरेंद्र पाल के बीच सीधा मुकाबला रहा।

चंद्रशेखर को मिला जीत का सर्टिफिकेट

भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर आज़ाद को जीत का सर्टिफिकेट मिल चुका है। नगीना लोकसभा सीट से ASP प्रत्याशी चंद्रशेखर आजाद को विजयी घोषित कर दिया गया है। रिटर्निंग ऑफिसर अंकित अग्रवाल द्वारा उन्हें जीत का प्रमाण पत्र दिया है।  

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *