93 साल के रूपर्ट मर्डोक पांचवीं बार बने दूल्हा, इस रशियन गर्लफ्रेंड से रचाई शादी; देखें तस्वीरें

Spread the love
न्यूयॉर्क। Rupert Murdoch Fifth Marriage: 93 वर्षीय मीडिया दिग्गज रूपर्ट मर्डोक ने अपनी रशियन गर्लफ्रेंड एलेना झुकोवा से शादी कर ली है। द न्यूयॉर्क टाइम्स के मुताबिक, वह पांचवीं बार दूल्हा बने। शादी शनिवार को मर्डोक के वाइनयार्ड में हुई। कपल पिछले साल से एक-दूसरे को डेट कर रहे थे। एलेना से मर्डोक की मुलाकात उनकी तीसरी पत्नी वेंडी डेंग के माध्यम से हुई थी। 93 वर्षीय मर्डोक और 67 वर्षीय एलेना ने शनिवार को शादी की शपथ ली जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब तेजी से वायरल हो रहा है। अपने हाथों में सफेद फूलों का गुलदस्ता लिए एलेना अपने शानदार सफेद गाउन में नजर आ रही है। वहीं, मर्डोक ने स्नीकर्स के साथ गहरे रंग का सूट पहना था।

शादी समारोह में कौन हुआ था शामिल?

इस शादी समारोह में न्यू इंग्लैंड पैट्रियट्स के मालिक रॉबर्ट के क्राफ्ट और न्यूज कॉर्प के सीईओ रॉबर्ट थॉमसन भी शामिल हुए थे। NYT के अनुसार, एलेना, एक सेवानिवृत्त आणविक जीवविज्ञानी हैं जो 1991 में मॉस्को से अमेरिका में आकर बस गई थीं। इससे पहले उनकी शादी अरबपति ऊर्जा निवेशक अलेक्जेंडर झुकोव से हुई थी।

मर्डोक की पिछली शादियां

रूपर्ट मर्डोक ने 1956 में पहली शादी पेट्रीसिया बुकर से की थी। यह शादी सफल नहीं रही और ग्यारह साल बाद 1967 में दोनों अलग हो गए। उनका एक बच्चा है। उसी साल मर्डोक ने अपनी दूसरी पत्नी अन्ना मारिया टोरव से शादी की। दोनों के तीन बच्चे हुए। शादी के तीन दशक से ज़्यादा समय बाद 1999 में उनका तलाक हो गया। उसी साल उन्होंने डेंग से शादी की लेकिन 2013 में उनका तलाक हो गया। उनके दो बच्चे भी हैं। रायटर्सकी रिपोर्ट के अनुसार, मर्डोक की चौथी शादी अभिनेत्री और मॉडल जेरी हॉल से हुई थी, जो छह साल बाद 2022 में तलाक में समाप्त हो गई।  

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *