भूमि विवाद में चाची और चचेरी बहन पर फेंका तेजाब, चाचा का तोड़ा दांत

Spread the love

स्वदेशी टाइम्स, बेतिया। मुफस्सिल थाना के महनागनी गांव में घराड़ी की भूमि के विवाद को लेकर सोमवार की सुबह भतीजों ने चाची पूनम देवी (33), चचेरी बहन मोनी कुमारी (18) पर तेजाब फेंक दिया।वहीं, चाचा श्याम साह को मारपीट कर जख्मी कर दिया है। जख्मी पति-पत्नी व बेटी को गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

मुफस्सिल थानाध्यक्ष ज्वाला कुमार सिंह ने बताया कि घायलों का बयान दर्ज किया जा रहा है। अस्पताल उपाधीक्षक डॉ. दीवाकांत मिश्रा ने बताया कि मोनी कुमारी के चेहरे व बांह पर तथा पूनम देवी के कमर व शरीर के अन्य हिस्से पर तेजाब से जलने के जख्म है। उन्होंने कहा कि दोनों बर्न वार्ड में भर्ती हैं। जबकि श्याम साह का दांत टूटा है।

पांच धूर घराड़ी की जमान को लेकर विवाद

जख्मी श्याम साह ने बताया कि उनका अपने भाई रामू साह से पांच धूर घराड़ी की जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। इसी को लेकर सुबह लड़ाई-झगड़ा हुआ था।

गाली गलौज सुनकर श्याम साह मौके पर गए तो भाई रामू साह के पुत्र अजीत कुमार, आनंद कुमार तथा अंकित कुमार ने उन्हें पकड़कर मारने लगे। श्याम साह के चिल्लाने की आवाज सुन उनकी बेटी मोनी कुमारी तथा पत्नी पूनम देवी उन्हें बचाने पहुंची।

उसी दौरान अजीत साह घर से एक बोतल में तेजाब लेकर आया और मोनी तथा पूनम देवी पर फेंक दिया। तेजाब से जलने से दोनों बेहोश होकर गिर गई। उसके बाद आरोपित फरार हो गए।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *