एनटीए जिपमैट परीक्षा के लिए एप्लीकेशन डेट एक्सटेंड, अब 28 अप्रैल तक भरा जा सकता है फॉर्म
स्वदेशीटाइम्स, नई दिल्ली: ज्वाइंट इंटीग्रेटेड प्रोग्राम इन मैनेजमेंट एडमिशन टेस्ट (JIPMAT 2024) में भाग लेने की सोच रहे ऐसे स्टूडेंट्स जो अभी तक आवेदन नहीं कर सके हैं उनके लिए बड़ी खबर है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने जिपमैट 2024 के लिए आवेदन तिथि को 22 अप्रैल से बढ़ाकर 28 अप्रैल 2024 कर दिया है। ऐसे में अब इच्छुक अभ्यर्थी बढ़ाई गई तिथि के अंदर फॉर्म अवश्य भर लें, इसके बाद आपको मौका नहीं मिल पाएगा।
एप्लीकेशन फॉर्म केवल ऑनलाइन माध्यम से आधिकारिक वेबसाइट Exams.nta.ac.in/JIPMAT पर जाकर भरा जा सकता है। इसके अलावा आप इस पेज पर उपलब्ध करवाए गए डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करके भी फॉर्म भर सकते हैं।
इन तरीके से कर सकते हैं आवेदन
- जिपमैट 2024 एप्लीकेशन फॉर्म भरने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट Exams.nta.ac.in/JIPMAT पर विजिट करें।
- वेबसाइट के होम पेज पर आपको LATEST NEWS में जाकर Click Here to Login पर क्लिक करना होगा।
- अब अगले पेज पर आपको स्टेप 1 में रजिस्ट्रेशन करना होगा।
- स्टेप 2 में उम्मीदवारों को अन्य जानकारी भरकर आवेदन प्रक्रिया पूर्ण करनी होगी।
- स्टेप 3 में निर्धारित आवेदन शुल्क जमा करना है।
- अंत में पूर्ण रूप से भरे हुए फॉर्म का एक प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रख लें।
आवेदन शुल्क
इस एग्जाम में आवेदन के लिए सामान्य एवं ओबीसी (एनसीएल) वर्ग के उम्मीदवारों को 2000 रुपये जमा करना होगा वहीं एससी/ एसटी/ पीडब्ल्यूडी/ईडब्ल्यूएस/ ट्रांसजेंड वर्ग के अभ्यर्थियों को शुल्क के रूप में 1000 रुपये का भुगतान करना होगा। फीस ऑनलाइन माध्यम से जमा की जा सकती है।
इस डेट में आयोजित होगी परीक्षा
जो उम्मीदवार इस एग्जाम के लिए तय तिथियों में आवेदन शुल्क सहित फॉर्म भरेंगे वे एग्जाम में शामिल हो सकेंगे। राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) की ओर से एग्जाम का आयोजन 6 जून 2024 को संपन्न करवाया जाएगा। परीक्षा की टाइमिंग दोपहर 3.00 बजे से शाम 5.30 बजे तक रहेगी।
