बाइक सवार दो लोगों ने ऑटो रोककर युवक के सिर में मारा पेचकस, गंभीर रूप से घायल

Spread the love
स्वदेशीटाइम्स, फरीदाबाद। खेड़ीपुल थाना क्षेत्र में बाइक पर सवार दो लोगों ने एक आटो को रुकवाकर उसमें बैठे युवक के सिर में पेचकस मार दिया। युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को बादशाह खान अस्पताल से दिल्ली ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया। भारत कालोनी में रहने वाले रिंकू शर्मा ने पुलिस को दी अपनी शिकायत में बताया कि वह मूलरूप  से उत्तर प्रदेश बुलंदशहर का रहने वाला है। रिंकू के अनुसार वह और उसका दोस्त बिट्टू शाम के समय आटो से खेडी पुल की तरफ से जा रहे थे। तभी बाइक पर आए तरुण और योगेश ने उनके आटो के सामने बाइक लगा दी। आटो रुकते ही वह दोनों गाली- गलौज करने लगे। जब बिट्टू ने इस बात का विरोध किया तो योगेंद्र ने उसके  सिर पर पेचकस मार दिया। जिससे उनका दोस्त गंभीर रूप से घायल हो गया। उसको इलाज के लिए बादशाह खान अस्पताल भर्ती कराया गया। इसके बाद उसे ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *