कनाडा के एडमोंटन शहर में हुई गोलीबारी, भारतीय मूल के एक व्यक्ति सहित दो लोगों की मौत; जांच में जुटी पुलिस

Spread the love

स्वदेशीटाइम्स, ओटावा: सोमवार को कनाडा के दक्षिण एडमोंटन शहर में गोलीबारी हुई। इस घटना में एक भारतीय मूल के व्यक्ति सहित दो लोगों की मौत हो गई। भारतीय मूल के व्यक्ति की पहचान एडमोंटन स्थित गिल बिल्ट होम्स के मालिक बूटा सिंह गिल के रूप में की गई है। इस घटना की जानकारी कनाडा स्थित सीटीवी न्यूज एडमॉन्टन ने दी।

एडमोंटन शहर की पुलिस ने कहा, ‘सोमवार 8 अप्रैल, 2024 को लगभग 12:00 बजे, दक्षिण-पश्चिम शाखा के गश्ती अधिकारियों ने कैवनघ बुलेवार्ड एसडब्ल्यू और चेर्नियक वे एसडब्ल्यू के क्षेत्र से गोलीबारी की रिपोर्ट पर प्रतिक्रिया दी थी।

घटना में मारे गए दो लोग

पुलिस ने आगे कहा कि अधिकारियों के पहुंचने पर तीन घायल पुरुषों का पता चला। जिसमें से दो पुरुष, एक 49 वर्षीय और एक 57 वर्षीय व्यक्ति की मृत्यु हो गई। तो वहीं, एक 51 वर्षीय पुरुष गंभीर रूप से घायल पाया गया। पुलिस ने कहा कि शव परीक्षण मंगलवार और बुधवार के लिए निर्धारित किया गया है।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *