Crime: आपसी क्लेश के बाद तेजाब फेंककर पत्नी की शख्स ने की हत्या, एक साल बाद आरोपी पति महाराष्ट्र से गिरफ्तार

Spread the love

स्वदेशी टाइम्स, दिल्ली: पत्नी पर तेजाब फेंकने के मामले में वांछित जितेंद्र नाम के आरोपित को क्राइम ब्रांच ने गिरफ्तार कर लिया है। तेजाब से जलकर महिला की उपचार के दौरान मौत हो गई थी। घटना के बाद से वह करीब एक साल से फरार था। दिल्ली पुलिस ने उसपर 25 हजार का इनाम रखा था।

डीसीपी क्राइम ब्रांच के मुताबिक जितेंद्र उर्फ जीतू मूलरूप से राजकोट, गुजरात का रहने वाला है। वह छोटी उम्र में ही दिल्ली आ गया था और यहीं बस गया था। पत्नी की हत्या के समय वह बेरोजगार था। उसने अपना अधिकांश समय स्थानीय मंदिरों में बिताया।

  • मारने के मकसद से फेंकी तेजाब

29 अप्रैल 2023 को जितेंद्र ने किसी बात को लेकर झगड़ा होने पर पत्नी को मारने के मकसद से उस पर तेजाब फेंक दिया था। महिला के बयान के आधार पर जहांगीरपुरी थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया था। इलाज के दौरान महिला ने दम तोड़ दिया था। घटना के बाद उसने दिल्ली छोड़ दिया था और अपना स्थान अलग-अलग राज्यों में स्थानांतरित कर लिया ताकि उसका पता न लगाया जा सके।

कोई पहचान न सके, इसलिए दाढ़ी बढ़ा ली

ट्रैक किए जाने से बचने के लिए वह कभी अपने पास मोबाइल नहीं रखता था। फरार रहने के दौरान उसने अपना लुक बदल लिया था। उसने दाढ़ी बढ़ा ली थी ताकि उसे पहचाना न जा सके। वह विभिन्न धार्मिक स्थलों पर सेवादार होने का दिखावा करता रहा और लगातार ठिकाने बदलता रहा।

महाराष्ट्र में कहीं छिपकर रह रहा था जितेंद्र

क्राइम ब्रांच की टीम लंबे समय से जितेंद्र की तलाश कर रही थी। काफी प्रयास के बाद गत दिनों क्राइम ब्रांच काे सूचना मिली कि जितेंद्र महाराष्ट्र में कहीं छिपकर रह रहा है। क्राइम ब्रांच की टीम जब नासिक, महाराष्ट्र उसके ठिकाने पर पहुंची तब उससे पहले जितंद्र वहां से भाग निकला।

फोटो दिखाकर आरोपी की ट्रैकिंग शुरू

पूछताछ के आधार पर टीम ने बस अड्डों पर उसकी फोटो दिखाकर उसकी ट्रैकिंग शुरू की और इसी क्रम में सोलापुर पहुंच गई। वहां पहुंचने पर पता चला कि आरोपित किसी से बरू मामा मंदिर के बारे में पूछ रहा था। क्राइम ब्रांच की टीम ने बारू मामा मंदिर, कोल्हापुर, महाराष्ट्र से उसे पकड़ लिया।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *