वानखेड़े स्टेडियम बना ‘नीला सागर’, क्या आज बदलेगी Mumbai Indians की किस्मत? नीता अंबानी इस टोटके के साथ आईं
स्वदेशी टाइम्स, नई दिल्ली : आईपीएल 2024 के 20वें मैच में मुंबई इंडियंस की भिड़ंत दिल्ली कैपिटल्स से हो रही है। वानखेड़े स्टेडियम ‘नीले सागर-सा’ नजर आ रहा है। मेजबान मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिलल्स के बीच खेले जा रहे मैच में ब्लू ब्रिगेड मुंबई इंडियंस का सपोर्ट करने के लिए स्टेडियम में 18000 बच्चे पहुंचे हैं, जिसका वीडियो काफी वायरल हो रहा है।
दरअसल, मेजबान मुंबई इंडियंस फ्रेंचाइजी की एजुकेशन फॉर ऑल मुहिम के तहत मुंबई शहर के 18000 बच्चे टीम को सपोर्ट करने पहुंचे हैं। हाथ में मुंबई इंडियंस फ्रेंचाइजी इस तरह कई समाजिक कार्यों से जुड़ी हुई है। प्ले फॉर एजुकेशन में मुंबई इंडियंस फ्रेंचाइजी की ये अहम योजना है, जिसमें हजारों गरीब-बेसहाय बच्चों की पढ़ाई-लिखाई का पूरा खर्च मुंबई इंडियंस करती है।
ऐसे में मुंबई इंडियंस की मालकिन नीता अंबानी दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ खेले जा रहे मैच में 18000 बच्चों के साथ वानखेड़े पहुंची। वानखेड़े का नजारा देखने लायक था, जिसमें हाथ में नीले रंग का झड़ा लिए और मुंबई इंडियंस की जर्सी पहने
वानखेड़े में मुंबई इंडियंस ने बनाया सबसे बड़ा टोटल
पहले बैटिंग करते हुए मुंबई इंडियंस ने निर्धारित 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 234 रन का स्कोर बनाया। रोहित शर्मा ने 27 गेंद का सामना करते हुए 6 चौके और 3 छक्कों की मदद से 49 रन बनाए। ईशान के बल्ले से 42 रन निकले। वापसी कर रहे सूर्यकुमार यादव शून्य पर आउट हुए। हार्दिक ने 33 गेंदों पर 39 रन बनाए। टिम डेविड ने नाबाद 45 रन बनाए। उनके अलावा रोमारियो शेफर्ड ने नाबाद 39 रन की पारी खेली। शेफर्ड ने आखिरी ओवर में एनरिक नॉर्चे का भर्ता बना दिया। उनके ओवर में रोमारियो ने चौके-छक्कों की बरसात करते हुए कुल 32 रन कूटे।
